Latest News
  • Call Us9785371692, 01575-224549
  • Login

नियमित कक्षाएँ प्रारंभ होने एवं अगली कक्षा में प्रवेश के संबंध में


महाविद्यालय में अध्ययनरत B.A., B.Sc., B.Com. द्वितीय एवं तृतीय वर्ष तथा M.A., M.Sc., M.Com. उत्तरार्द्ध (Renewal) की समस्त छात्राओं को सूचित किया जाता है कि उनकी नियमित कक्षाएँ 05 अगस्त 2026 से प्रारंभ की जा रही हैं।

सभी छात्राएँ बिना परीक्षा परिणाम की प्रतीक्षा किए नियमित रूप से कक्षाओं में उपस्थित रहें, ताकि Semester-III एवं Semester-V के पाठ्यक्रम को निर्धारित समय पर पूर्ण कराया जा सके।

महाविद्यालय/विश्वविद्यालय के नियमानुसार स्नातक द्वितीय एवं चतुर्थ सेमेस्टर तथा स्नातकोत्तर द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षाएँ पूर्ण होने के उपरांत अथवा संबंधित विश्वविद्यालय के नियमों के अनुसार छात्राओं को अगली कक्षा में क्रमोन्नत किया जाएगा।

अतः सभी छात्राएँ अगली कक्षा में प्रवेश की अंतिम तिथि 21 अगस्त 2026 तक महाविद्यालय में अपना प्रवेश सुनिश्चित करें। सभी छात्राओं की कक्षाओं में समय पर उपस्थिति अनिवार्य है।

कक्षाओं का समय

  1. 05 अगस्त से 07 अगस्त 2026 तक: प्रातः 10:00 बजे से, समय-सारणी के अनुसार।
  2. 08 अगस्त 2026 से: प्रातः 08:00 बजे से, समय-सारणी के अनुसार।

प्राचार्या
वेदांता पी.जी. गर्ल्स कॉलेज, रींगस